फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से प्रभावित लोगों को तेजी से पहुंचाएं राहत : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों हुई भारी बारिश और आंधी के कारण जिले में हुए नुकसान की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित लोगों को तेजी से राहत पहुंचाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पर जो प्रभाव पड़ा है उसे अगले 24 घंटे में दुरुस्त कर लिया जाए।
विज्ञापन

साथ ही बारिश के चलते जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराकर पक्के आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनता को राहत उपलब्ध कराने से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।

सोमवार को गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही शनिवार शाम हुई भारी बारिश के बाद प्रशासन की तरफ से किए गए कार्यों का भी हाल जाना। कहा कि ऐसी स्थिति में बारिश के चलते तात्कालिक कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन अब प्रशासन का पूरा ध्यान प्रभावित लोगों की भरपूर मदद करने पर होनी चाहिए। आंधी और बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पर पड़े असर को अगले 24 घंटे के अंदर अभियान चला कर दूर किया जाए। मौसम की मार के कारण यदि किसी का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है तो उसकी भी मदद की जाए। जहां भी आवश्यक हो, वहां प्रभावित व्यक्ति को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध करा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने मौसम पर अभी भी नजर बनाए रखने तथा संबंधित एहतियाती उपाय जारी रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन



औद्योगीकरण के साथ प्रदूषण नियंत्रण पर भी रखें ध्यान
मुख्यमंत्री ने जिले में औद्योगिक विकास को लेकर किया जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इच्छुक निवेशकों को उनकी पसंद के अनुसार भूखंड उपलब्ध कराने के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के काम में भी तेजी लाई जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण के साथ यह ध्यान भी रखा जाए कि प्रदूषण नियंत्रण के मानकों के अनुपालन में कहीं कोई कोताही न रह जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी उद्योग से नदी प्रदूषण का खतरा बढ़ता है तो इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें