फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार दिन और लीजिए सुहाने मौसम का मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शनिवार को दोपहर में पूरे शहर में झमाझम बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में केवल 14 एमएम ही बारिश रिकार्ड हुई है तो वहीं कृषि विभाग के रिकार्ड में 18 एमएम। इस बारिश से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं फसलों को भी फायदा होगा। अभी बुधवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही उमड़-धुमड़ रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बारिश शुरू हुई जो लगभग डेढ़ बजे तक होती रही। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। पूरे दिन बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है। तापमान में भी गिरावट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें