फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में हाईटेक ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में अत्याधुनिक ड्रोन लैब की स्थापना का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसका उद्घाटन 29 मार्च को कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। यह ड्रोन लैब विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, विशेषकर ड्रोन टेक्नोलॉजी और एयरोस्पेस इनोवेशन के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगी। इससे उनके कौशल का समग्र विकास होगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकेंगे।
यह पहल इसरो के एक प्रतिष्ठित चैलेंज प्रोजेक्ट से प्रेरित है। इसमें बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के छात्र यश राय एवं पूर्व छात्र प्रांजल पांडेय कार्य कर रहे हैं। रविवार को कुलपति ने इंजीनियरिंग भवन का दौरा कर इस प्रोजेक्ट का जायजा लिया। इस दौरान इसरो की ओर से तैयार किए जा रहे प्रोजेक्ट की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें