फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर से एयरपोर्ट तक के रास्ते से हटवाया अतिक्रमण

Wed, 17 Jan 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण पर की कार्रवाई
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री के प्रस्थान वाले रास्तों पर चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम प्रवर्तन दल की तरफ से मुख्यमंत्री के प्रस्थान वाले रास्तों से अतिक्रमण हटाया गया। गोरखनाथ मंदिर से लेकर एयरपोर्ट तक रास्ते के दोनों तरफ गलत तरीके से लगे ठेला और दुकानों को हटाया गया। मंगलवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन पर अभियान चलाकर भिन्न-भिन्न जगहों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

असुरन चौराहा, पैडलेगंज, कंकर बाबा मजार तक अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान देने वालों को पकड़ा गया। इसका वजन 8 किलो से अधिक था। जिसकी जुर्माना राशि 6,600 रुपये वसूला गया। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निगम के दुकान के ऊपर अवैध तरीके से लगे हुए टीन शेड को हटाने के निर्देश दिए गए। 2 दिनों में ये कब्जा नहीं हटा तो प्रवर्तन दल कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें