- पिपराइच क्षेत्र में दो बदमाशों ने रविवार रात स्टेशन मास्टर के साथ की थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा(गोरखपुर)।
गुलरिहा क्षेत्र के सेमरा नंबर दो पार्वतीपुरम कालोनी पुलिया के पास रविवार रात रेलकर्मी से मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी लक्ष्मीनगर काॅलोनी निवासी अजय कुमार गोरखपुर डिवीजन में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। रविवार रात करीब 12 बजे स्कूटी से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में गुलरिहा क्षेत्र के सेमरा नंबर दो पार्वतीपुरम कालोनी पुलिया के पास दो अज्ञात बदमाशों ने अजय को रोक लिया और उनका मोबाइल व 1300 रुपया नकद छीनकर फरार हो गए। घर पहुंचकर अजय ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।