गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को गोरखपुर आगमन की संभावना को देखते हुए नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने उनके यात्रा रूट से अतिक्रमण हटाया। साथ ही लाउडस्पीकर के जरिये फिर से अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को इंफोर्समेंट टीम ने गोरखनाथ मंदिर से लेकर नकहा ओवरब्रिज राप्तीनगर तक रोड के दोनों तरफ सफाई की। सड़क पर लगाए गए ठेला और दुकानों को हटाया। इसी क्रम में गोरखनाथ मंदिर से लेकर धर्मशाला बाजार, यातायात चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा से लेकर गोरखपुर क्लब अभियान चला कर अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के दौरान डेढ़ किलोग्राम प्रतिबंधित जब्त कर 2600 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। ब्यूरो