फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से होगी रोजगार मेले की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से विधानसभावार अलग-अलग तिथियों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 20 मई से होगी।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी रास बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि गोरखपुर शहर विधानसभा के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 20 मई को रोजगार मेले का आयोजन होगा। ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत खोराबार विकास खंड परिसर में 24 मई को आयोजन होगा। कैंपियरगंज विस क्षेत्र में वीर बहादुर सिंह राजकीय पीजी कॉलेज में आठ जून को होगा। सहजनवां विस क्षेत्र के विकास खंड परिसर पिपरौली में 12 जून को, पिपराइच विस क्षेत्र के विकास खंड चरगांवा परिसर में 22 जून को, खजनी विस क्षेत्र के खजनी विकास खंड परिसर में 27 जून को, चौरीचौरा विस क्षेत्र के ब्रह्मपुर विकास खंड परिसर में 11 जुलाई को, बांसगांव विस क्षेत्र के बांसगांव विकास खंड परिसर में 21 जुलाई को और चिल्लूपार विस क्षेत्र के विकास खंड उरुवां में 27 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसमें विभिन्न टेक्निकल व नॉन टेक्निकल पदों के लिए 18-45 आयु वर्ग के हाईस्कूल से स्नातक तक के पुरुष व महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें