राज्यपाल को ज्ञापन देते गोविवि के कर्मचारी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल/कुलाधिपति से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। संगठन के पूर्व अध्यक्ष मनीष तिवारी के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर राज्यपाल ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधमंडल ने राज्यपाल के समक्ष कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के उपरांत 300 दिन अर्जित अवकाश का नकदीकरण, लिपिकीय संवर्ग पद पुनर्गठन के साथ ही पदोन्नति के पश्चात उत्तर प्रदेश राज्यकर्मियों के समान ही विश्वविद्यालय कर्मियों को भी पदनाम दिए जाने, चिकित्सा सुविधा प्रदान करने एवं कार्यपरिषद में कर्मचारी प्रतिनिधि भी बुलाए जाने जैसी विभिन्न मांगों को उठाया। प्रतिनिधिमंडल में फणेश तिवारी, राजबहादुर सिंह गौतम, रामेश्वर पांडेय, जितेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद