फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गणना प्रपत्र भरने में कर्मी लापरवाही न बरतें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शोहरतगढ़। मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत मतगणना पत्र भरने में कोई भी कर्मी लापरवाही न बरते। नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर पंचायत के वार्डों में भरे जा रहे गणना प्रपत्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि एक दिसंबर तक गणना प्रपत्र को पूरी तरह से भरकर नगर पंचायत व बीएलओ के पास अवश्य जमा कर दें, ताकि चार दिसंबर तक गणना प्रपत्र को ऑनलाइन अपलोड किया जा सके। सभी मतदाता अपना और परिवार का गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ व नगर पंचायत कार्यालय पर अवश्य जमा कर दें, ताकि कोई त्रुटि हो तो समय रहते सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र एक बार ही भरें, वरना प्रशासन उक्त के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा। हर वार्ड में बीएलओ का सहयोग करने के लिए नगर पंचायत कर्मियों को लगाया गया है।कोई दिक्कत आती है तो नगर पंचायत कार्यालय व बीएलओ से मिलकर भर लें। जो भी मतदाता प्रपत्र नहीं भरेगा वह मतदान करने से वंचित होगा तथा भविष्य में उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के कुछ मतदाताओं ने प्रशासन से मांग की है कि सन 2003 का मतदाता सूची भी उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, बब्लू गौड़, सतीश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें