फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्रनेता ने DDU के कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, भड़के कर्मचारी- किया कार्यबहिष्कार; फिर ऐसे बनी बात

Sat, 06 Jun 2026 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
विवाद के बाद विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी इकट्ठा हो गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में शुक्रवार को एक संगठन के छात्रनेता और कर्मचारी के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के छात्र के एक पेपर का अंक नहीं चढ़ा था। इसके लिए वह काफी समय से विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहा था। छात्र के मुताबिक, उसने जरूरी सभी औपचारिकताएं पूरी कर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के कर्मचारी को दे दिया था।

इसके बाद भी अंकपत्र अपडेट नहीं हो पा रहा था। कर्मचारी का कहना है कि उसने सभी औपचारिकताएं पूरी कर पहले ही फाइल आगे बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर एक छात्र एक संगठन के छात्रनेता को साथ लेकर पहुंचा था। छात्रनेता से पहले कहासुनी हुई, इसके बाद छात्रनेता ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद कर्मचारी और छात्रनेता में हाथापाई शुरू हो गई। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद कर्मचारी भड़क गए। एक-एक कर सभी विभाग बंद कराए गए और बड़ी संख्या में कर्मचारी कुलपति कार्यालय पहुंच गए। कर्मचारियों ने कुलपति से मुलाकात के दौरान सुरक्षा की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि परीक्षा विभाग के कर्मचारी को पहले पीटा गया और फिर बाद में माफी भी मंगवाई गई।

इस दौरान रामेश्वर पांडेय, महेंद्र नाथ सिंह, मनीष तिवारी, राज बहादुर सिंह गौतम आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने शनिवार सुबह 10 बजे सभी कर्मचारियों को एकत्रित होने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें