फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे अस्पताल में व्यवस्था सुधारने पर जोर

Sun, 13 Sep 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने शनिवार को ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, आईसीयू, आईसीसीयू, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और चिकित्सक कक्षों की व्यवस्था देखी। आईसीसीयू में भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज की जानकारी ली।
विज्ञापन

अपर महाप्रबंधक ने अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और पैथोलॉजी की आधुनिक मशीनों का नियमित रखरखाव करने और उन्हें हमेशा चालू रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को जांच और इलाज के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए। आपातकालीन मरीजों के पंजीकरण को ऑनलाइन करने और अस्पताल के अधिक से अधिक दस्तावेज डिजिटल करने का सुझाव दिया। इससे मरीजों को जल्दी सुविधा मिलने के साथ काम में पारदर्शिता आएगी।
इमरजेंसी परिसर में रखा बूम बैरियर हटाने का भी निर्देश दिया। दवा वितरण हॉल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से दवा लेने में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। दवा काउंटर पर लंबी कतार न लगे, इसके लिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निष्प्रयोज्य दवाओं के लिए रखे ड्राप बॉक्स से दवाओं की नियमित निकासी करने को कहा।
विज्ञापन

अपर महाप्रबंधक ने अस्पताल परिसर की नियमित सफाई कराने, जल निकासी व्यवस्था बेहतर करने और खान-पान स्टॉल के आसपास सफाई रखने के निर्देश दिए। पर्याप्त डस्टबिन रखने और कचरे का नियमित निस्तारण करने को कहा। निर्माण सामग्री को भी उचित स्थान पर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें