फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने सोमवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं विद्युत अभियंताओं ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में पांचवें दिन भी काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावी हस्तक्षेप कर निजीकरण का फैसला निरस्त करने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पावर कार्पोरेशन प्रबंधन को निर्देश दें कि बिजली कर्मियों पर अनावश्यक तौर पर की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्रवाई समाप्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि निजीकरण के एकतरफा निर्णय के विरोध में विगत एक वर्ष से शान्ति पूर्वक आंदोलनरत बिजली कर्मियों का बिना कारण उत्पीड़न कर पॉवर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने ऊर्जा निगमों में कार्य का वातावरण पूरी तरह बिगाड़ दिया है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह, जीवेश नंदन, जितेंद्र कुमार गुप्त, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगम लाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, ओम गुप्ता, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह व राकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें