फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आंधी-बारिश से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था

Sun, 01 Oct 2023 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खोराबार, बक्शीपुर, नार्मल, तारामंडल व मोहद्दीपुर क्षेत्रों में घंटों गुल रही बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शनिवार दोपहर बाद आंधी व बारिश से शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। आंधी के कारण पेड़ व डालियां गिरने से जगह-जगह तार व खंभे क्षतिग्रस्त होने से खोराबार, बक्शीपुर, नार्मल, तारामंडल व मोहद्दीपुर क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रही। हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बिजली गुल होने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया।
वैकल्पिक व्यवस्था से रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। बिजली निगम के मुताबिक खोराबार बिजली घर के कई फीडरों के आधा दर्जन से अधिक खंभे व तार क्षतिग्रस्त होने से घंटों बिजली गुल रही। जेई व एसडीओ ने पेट्रोलिंग कर पेड़ों की डालियां हटवाकर जैसे-तैसे आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

आवास विकास काॅलोनी फीडर को वैकल्पिक व्यवस्था से कूनराघाट फीडर से जोड़कर आपूर्ति दी गई। इसी तरह अन्य फीडरों को भी वैकल्पिक व्यवस्था से जोड़कर आपूर्ति शुरू कराई गई। बक्शीपुर बिजली घर की 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से घंटों बिजली कर्मी व उपभोक्ता परेशान रहे। नार्मल, लालडिग्गी व तारामंडल बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों में भी तार व खंभे क्षतिग्रस्त होने से लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

शाम को बिजली गुल होने से घरों में काम-काज प्रभावित होने से महिलाएं परेशान रहीं। लगातार चार घंटे से अधिक बिजली गुल होने के कारण घरों में लगा इन्वर्टर जवाब दे गया। पादरी बाजार बिजली घर जुड़े मोहल्लों में शुक्रवार रात बिजली की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें