गोरखपुर। अंबाला कैंट-सानेह वाल खंड के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, शाॅर्ट टर्मिनेशन/शाॅर्ट ओरिजिनेशन किया गया है। इस वजह से अमृतसर से 24 अप्रैल को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस अंबाला से चलाई जाएगी। इसके अलावा पूर्णिया कोर्ट से 23 अप्रैल को पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई गई। अमृतसर से 23 अप्रैल को चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सानेह वाल-चंडीगढ़-अंबाला के रास्ते चलाई गई। अमृतसर से 23 अप्रैल को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लुधियाना-धुरी जं.-जाखल के रास्ते चलाई गई।
गोरखपुर से होकर जाएगी मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस
गोरखपुर। मऊ-आनंद विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से 04.00 बजे चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 07 बजे रवाना होगी और सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद के रास्ते रात में 08.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। इसके अलावा आनंद विहार की तरफ से 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनस से यह ट्रेन रात में 10.30 बजे चलेगी। अगली सुबह 11.40 बजे गोरखपुर से मऊ के लिए रवाना होगी।
किशोरी को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया
गोरखपुर। आरपीएफ ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के टिकट हाॅल में भटक रही 14 वर्षीया किशोरी को लावारिस हालत में पाया। किशोरी को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया।