फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ, बिछिया समेत पांच फीडर के 4,000 घरों में कटी रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एक तरफ लोग 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में झुलस रहे हैं तो दूसरी तरफ बिजली निगम आपूर्ति ठप कर मेंटेनेंस का काम कर रहा है। सोमवार को बिछिया फीडर की सप्लाई नया फीडर बनाने के लिए करीब पांच घंटे तक सप्लाई बंद कर दी गई थी। वहीं गोरखनाथ और राप्तीनगर क्षेत्र में तकनीकी खराबी के चलते चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लगभग चार हजार घरों में लोग परेशान रहे। गोरखनाथ क्षेत्र एवं राप्ती नगर के कृष्णानगर फीडर में बिना सूचना के बिजली कटी थी, इसलिए लोग कंट्रोल रूम में शिकायत करते रहे।
विज्ञापन

राप्तीनगर क्षेत्र के कृष्णानगर फीडर के क्षेत्र में सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक बिजली गुल रही। बताया गया कि नगर निगम की ओर से नाला खोदाई के दौरान भूमिगत केबल कट गया। इस कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कटे तारों की मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान एसी, कूलर, पंखे बंद होने से 800 से अधिक घरों के लोग परेशान रहे। छतों पर रखी पानी की टंकियां भी खाली हो गई थीं, जिसकी वजह से और अधिक परेशानी हुई।
विद्युत सब स्टेशन के पॉवर ट्रांसफार्मर के इनकमिंग में लग (एक उपकरण) खराब होने के कारण बिजली कट गई। इस कारण गोरखनाथ पश्विमी, कुंतीनगर व एरिगेशन फीडर के 2200 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई थी। बिछिया फीडर में भी सुबह 10:30 से दोपहर 3.30 बजे तक सप्लाई बाधित रही। करीब पांच घंटे तक सप्लाई बंद रहने से लोग परेशान थे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अविनाश गौतम ने बताया कि गोरखनाथ पूर्वी फीडर की बिजली भी कटी थी, जिसे दुर्गावाड़ी की ओर से जोड़कर बिजली आपूर्ति दी गई। इस प्रकार गोरखनाथ पूर्वी के 700 से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें