फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर से होकर आज दिल्ली जाएगी दो समर स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ काे देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली अनारक्षित एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन दरभंगा से 23 अप्रैल को करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर-आनंद विहार के बीच भी एक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
दरभंगा-नई दिल्ली अनारक्षित एकल यात्रा विशेष गाड़ी दरभंगा से रात में 08.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 05.15 बजे छूटकर रात में 08 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में सभी कोच अनारक्षित होंगे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर-आनंद विहार अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 23 अप्रैल को एकल यात्रा के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से शाम 05 बजे चलेगी और नरकटियागंज के रास्ते गोरखपुर आएगी। यहां से रात में 10.55 बजे छूटेगी और दूसरे दिन दोपहर 01 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बुधवार को चलेगी सहरसा-नई दिल्ली समर स्पेशल

गोरखपुर। यात्रियों की सहूलियत के लिए सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 24 अप्रैल को एक फेरा के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह 07 बजे सहरसा से चलेगी। गोरखपुर से शाम 05.05 बजे छूटकर दूसरे दिन सुबह 07 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित होंगे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें