फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की पहल: बाइक से गलियों में पहुंच दे रहे आसान किस्त योजना की जानकारी

Wed, 29 Jan 2020 10:24 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
शहर के व्यस्त इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को आसान किस्त योजना के बारे में जागरूक करने के लिए बिजली विभाग ने मंगलवार को अनूठी कवायद शुरू की। मंगलवार को बक्शीपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बाइक से निकले और लोगों को योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन


एसडीओ आरके सिंह ने बताया कि बक्शीपुर का इलाका घनी आबादी वाला इलाका है और यहां गलियों की संख्या अधिक होने से मोटरसाइकिल के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। जिससे विद्युत निगम के अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक इस योजना को पहुंचा सके।

बताया कि चार किलोवाट, एलएमवी-1 के घरेलू उपभोक्ता इस योजना के तहत अपना बकाया विद्युत बिल का भुगतान 12 मासिक किस्तों में कर सकते हैं। योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि फिलहाल 31 जनवरी है। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 100 फीसद तक ब्याज माफ  होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें