फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में पांच घंटे कटी बिजली, गर्मी से बेहाल रहे लोग

Fri, 19 Apr 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के कई क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बिजली कटौती करके मरम्मत कार्य किया गया। भीषण गर्मी में बिजली कटौती हुई तो घरों में एसी, कूलर, पंखे बंद हो गए और लोग गर्मी से बेहाल हो गए। इस कटौती से कुछ घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए तो कई स्थानों पर लोगों को टंकियों में पानी नहीं भरे जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली निगम की सूचना के अनुसार सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई तो लोगों को पंखे की हवा का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के तारामंडल के डॉ. बीके सिंह एवं डॉ. एडी सिंह ने कहा कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब गर्मी शुरू हुई तो बिजली निगम को मरम्मत कार्यों की याद आई है। बिछिया क्षेत्र के मुन्ना यादव ने कहा कि बिजली निगम को इन कार्याें को एक माह पहले ही कर लेना चाहिए था।
गोरखपुर। 33/11 केवी तारामंडल विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी की आपूर्ति पांच घंटे बंद रही। इस दौरान पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास, जीडीए ऑफिस के सामने, तारामंडल, दाउदपुर, नहर रोड, विवेकपुरम, जीडीए ऑफिस के सामने, गौतमविहार क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र खोराबार, सुरजकुंड, पाम पैराडाइज एवं मोहद्दीपुर में सड़क चौड़ीकरण एवं लाइन शिफ्टिंग कार्य के लिए बृहस्पतिवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्र के रामलीला मैदान, हनुमान मंदिर, अकोलवा ताड़ीखाना क्षेत्र तथा गोरखनाथ से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से बाधित रही। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड से निकलने वाले समस्त 11 केवी फीडर पर इनकमिंग भूमिगत केबल डालने के लिए तीन घंटे आपूर्ति नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें