फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घूस लेते पकड़ा गया बिजली निगम का लिपिक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा था लिपिक को
विज्ञापन

- मामले की जांच को तीन अभियंताओं की कमेटी बनाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सूरजकुंड उपकेंद्र पर घूस लेते पकड़े गए लिपिक संदीप को अधीक्षण अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए उन्होंने तीन अभियंताओं की कमेटी बना दी है। तीन दिन के भीतर जांच कर मामले की रिपोर्ट एमडी ऑफिस भेजी जानी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस मामले की निगरानी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू प्रसाद खुद अपने स्तर से कर रहे हैं।
इधर, एंटी करप्शन टीम की तरफ से संदीप के खिलाफ तिवारीपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मुख्य अभियंता ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता शहरी के साथ सूरजकुंड उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उपभोक्ता के कनेक्शन की डिटेल और कब का कनेक्शन स्वीकृत था इसकी भी जांच की। सूत्रों के मुताबिक अभियंताओं ने वहां तैनात लोगों से भी मामले की जानकारी ली और उनके बयान लिए। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि मामले की जांच को दो अभियंता और एक लेखाकार की टीम बनाई गई है। इसमें एक्सईन शुभेंदु शाह, अविनाश गौतम और लेखाकार राम सिंह शामिल हैं। आरोपी लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


0- एसडीओ मेडिकल कॉलेज में भर्ती
जांच करने सूरजकुंड पहुंचे मुख्य अभियंता और एसई ने एसडीओ को भी बुलवाया था। अधिकारियों ने एक्सईएन बक्शीपुर से एसडीओ के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। तबीयत खराब होने की वजह से नहीं आ पाएगा।
विज्ञापन


कोट
मामले की जांच मुख्य अभियंता स्तर से करवाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई भी होगी। प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए लिपिक को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है।
- शंभू प्रसाद, प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल डिस्काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें