फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News : चार दिन में 15 प्रतिशत बढ़ी बिजली की खपत

Sun, 19 May 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल के सभी जिलों में बढ़ी है खपत
फीडर हो रहे ओवरलोड, लोकल फॉल्ट और लो वोल्टेज से बढ़ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, बिजली भी जवाब दे रही है, क्योंकि चार दिन में ही गोरखपुर में बिजली की खपत 15 प्रतिशत बढ़ गई है। इसी प्रकार मंडल के अन्य जिलों में भी खपत बढ़ने से सिस्टम जवाब दे रहा है। जहां फीडर ओवरलोड हो रहे हैं, वहां लोकल फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ रही है।
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बार-बार कटौती से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं, जबकि बिजली कर्मियों को भी फाल्ट के बाद मरम्मत करने में पसीना आ रहा है। शिकायतें आने पर रात में भी लाइनों की मरम्मत की जा रही है ताकि शिकायतें कम हों।
विज्ञापन

गोरखपुर में 14 मई को 281 एमवीए बिजली की खपत हुई थी, जबकि 17 मई को 555 एमवीए खपत हो गई। बिजली की खपत में हर दिन वृद्धि हुई है। जिन सब स्टेशनों पर पहले से ही अधिक लोड था, वहां अधिक समस्या हो रही है। फीडरों के ओवरलोड को बांटा जा रहा है ताकि तकनीकी दिक्कत और न बढ़ जाए। लोड बांटने के दौरान भी बिजली कटौती करनी पड़ रही है।
बिजली अधिकारियों के अनुसार शहरी क्षेत्र के आसपास की बस्तियों में उद्योग-धंधे बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ रही है। शहरी क्षेत्र में अधिकतर घरों में कूलर, पंखे के साथ एसी चल रहा है, जबकि गांवों में भी अब कूलर और एसी बढ़ गए हैं। सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि के बावजूद ओवरलोड से ट्रिपिंग बढ़ गई है।
विज्ञापन


हर दिन बढ़ी बिजली की खपत (एमवीए)
जिला 14 मई 15 मई 16 मई 17 मई
गोरखपुर 481 520 550 555
महराजगंज 160 167 180 165
कुशीनगर 227 229 240 248
देवरिया 210 212 236 242

कोट-
गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की खपत अचानक बढ़ गई है। चार दिन में लगभग 15 प्रतिशत खपत बढ़ गई है। गर्मी में जहां भी ट्रिपिंग हो रही है, वहां तत्काल मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं।
- आशु कालिया, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें