फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में रहने वाले बेटे का दोस्त बताकर जालसाज ने बुजुर्ग महिला से की ठगी, ऐसे उड़ा ले गया 3 लाख के जेवरात

Sat, 23 May 2020 09:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • गोला इलाके का मामला, बहू का मोबाइल भी ले गया जालसाज
  • खुद को दुबई में रहने वाले बेटे का दोस्त बताकर की ठगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोला बाजार इलाके के अतरौरा गांव में बुजुर्ग महिला को दुबई में रहने वाले बेटे का दोस्त होने का झांसा देकर जालसाज तीन लाख के जेवरात व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अतरौरा गांव की लालदेई का बेटा मनोज दुबई रहता है। वह घर पर बहू के साथ रहती हैं। शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति बाइक से उनके घर पहुंचा और बताया कि वह माफी गांव का रहने वाला है। वह मनोज के साथ दुबई में रहता है।

मनोज ने कहा था कि उसके घर जाकर लोगों से मिल लेना। मां के साथ जाकर जेवरात की सफाई करवा देना। उसने मनोज से बात करने के लिए बहू से उसका मोबाइल फोन भी ले लिया। भरोसा करते हुए लालदेई जेवरात लेकर उसकी बाइक पर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला के चंद चौराहे पर उसने लालदेई को बाइक से उतार दिया और फरार हो गया। लालदेई किसी तरह से घर पहुंचीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें