गीडा। थाना क्षेत्र के कोल्हुई निवासी रामतेज (60) की आमी नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गीडा थाना क्षेत्र के कोल्हुई निवासी रामतेज शनिवार शाम करीब सात बजे आमी नदी की ओर गए थे। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की। रात हो जाने के कारण उनका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह रामतेज का शव सेमरहवा बाबा के स्थान के पास आमी नदी में उतराया मिला।