फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Fri, 22 May 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। थाना क्षेत्र के गाहासाड़ रेलवे लाइन पर बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तेनुहारी द्वितीय निवासी गोविंद निषाद (74) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गोविंद निषाद लंबे समय से सर्वाइकल बीमारी से पीड़ित थे और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। बेटे धर्मदेव ने बताया कि उनके पिता सुबह नित्यकर्म के लिए घर से निकले थे, लेकिन बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें