फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑनलाइन चिकित्सा बिल की व्यवस्था से नाराज पेंशनर दो को देंगे धरना

Sat, 24 Oct 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बुजुर्गों को बिल फीडिंग में आ रही परेशानी, ऑफलाइन व्यवस्था बहाल करने की मांग
विज्ञापन


गोरखपुर। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था से हो रही परेशानियों को लेकर सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने दो नवंबर को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को मुख्य कोषागार स्थित पेंशनर सभागार में अध्यक्ष इं. आईसी पीएन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई गई।
जिला मंत्री नरसिंह प्रसाद सिंह ने कहा कि 80 और 90 वर्ष की उम्र पार कर चुके बुजुर्ग पेंशनरों के लिए बिल की ऑनलाइन फीडिंग करना मुश्किल है। पोर्टल काम नहीं करने से बिल लंबित हैं और समयसीमा समाप्त होने की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नवंबर को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र उपाध्याय, संरक्षक उमाशंकर आर्य, मुख्य सलाहकार एके सैनी, डीपी सिंह, योगेंद्र सिंह, अंबरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें