फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बेचने से मना करने पर बड़े भाई को मारा चाकू, गंभीर

Sun, 24 May 2020 09:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, आरोपित भाई गिरफ्तार
  • बीस लीटर कच्ची शराब व चाकू बरामद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के जंगल सालिक राम कलेक्ट्री टोला में शनिवार की शाम घर में कच्ची शराब बेचने से मना करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन पर चाकू से चोट लगते ही बड़ा भाई जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने आरोपित भाई को बीस लीटर कच्ची शराब व चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जंगल सालिक राम के कलेक्ट्री टोला निवासी गोवर्धन चौहान के दो लड़के अमरनाथ व मुकेश हैं। छोटा लड़का मुकेश कई साल से बधिक टोला में एक महिला के घर रह कर अवैध कच्ची शराब बेचता है जबकि बड़ा लड़का अमरनाथ अपने परिवार व पिता के साथ रहता है।

जब से लॉकडाउन हुआ तभी से बधिक टोला में शराब की बिक्री कम होने से मुकेश इन दिनों अपने घर पर शराब रखकर बेचने लगा तो पिता व भाई हमेशा मना करते थे। इस पर वह विवाद करने लगता। शनिवार की शाम फिर शराब लाकर बेचने लगा तो बड़े भाई अमरनाथ ने मना किया। इस दौरान वह विवाद करने लगा और बड़े भाई के गर्दन पर चाकू मार कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें