फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मारपीट के दौरान छत से गिरा बड़ा भाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। क्षेत्र के सोनवें ढोलबजवा में शुक्रवार की देर शाम दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में बड़ा भाई ईश्वर चंद (45) छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी आशा की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को खोराबार थाने में छोटे भाई नंदपाल पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोनवें ढोलबजवा की आशा ने तहरीर में लिखा है कि शुक्रवार की शाम सात बजे पति ईश्वर चंद छत पर आराम कर रहे थे। इस दौरान उनका छोटा भाई नंदपाल पति के पास जाकर बोला कि खेत हमारे नाम बैनामा कर दो, इसके लिए दो लाख रुपये भी दे चुके हैं। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। नंदपाल ने धमकी दी कि बैनामा नहीं करोगे तो हम तुम्हें जान से मार देंगे। इसके बाद नंदपाल पति को मार पीटकर छत से धकेल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
ईश्वर चंद मजदूरी करता था। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। ईश्वरचंद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। आरोपी नंदपाल दूसरे नंबर और नंदू सबसे छोटा है। नंदू बाहर रहकर मजदूरी करता है। तीनों भाई अलग-अलग रहते हैं।
विज्ञापन

मामले को दूसरी तरफ मोड़ने में लगे लोग
नंदपाल पक्ष के लोग इस मामले को दूसरी तरफ मोड़ने में लगे हैं। थाने पर पहुंचे कुछ लोगों ने नंदलाल को आरोपी न मानते हुए पत्नी पर ही संदेह जाहिर किया है। लोगों का आरोप है कि रात में ईश्वर चंद की मौत के बाद परिवार के किसी सदस्य ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। पत्नी आशा मायके भैरोपुर फोन करके भाई को बुलाई। भाई ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल जो भी हो पुलिस की जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें