फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रियंका ने ली जानकारी, दस्तावेज लेने गाेरखपुर आए सदल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बांसगांव संसदीय सीट पर मतगणना में धांधली की शिकायत के मामले में कांग्रेस के बड़े नेता मंथन कर रहे हैं। लखनऊ में हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हुए बांसगांव प्रत्याशी सदल प्रसाद से प्रियंका गांधी ने बात कर पूरी जानकारी ली। उसके बाद शुक्रवार देर रात सदल प्रसाद के दिल्ली जाने का कार्यक्रम बदल गया और वह गोरखपुर में दस्तावेज लेने वापस आ गए।
विज्ञापन




सदल प्रसाद ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित राष्ट्रीय नेतृत्व ने बांसगांव सीट पर मतगणना में हुई धांधली को गंभीरता से लिया है। लखनऊ में हुई बैठक में निर्णय हुआ कि वह शनिवार को प्रदेश कमेटी के नेताओं के साथ दिल्ली जाएंगे, लेकिन प्रियंका गांधी से बात होने के बाद उनका कार्यक्रम बदल गया।

उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने जिन दस्तावेज के बारे में पूछताछ की उनमें से कुछ उनके पास नहीं थे। इस कारण निर्णय हुआ कि पर्याप्त दस्तावेज जुटाने के बाद वे दिल्ली जाएंगे और राहुल गांधी सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं से मिलेंगे। उन्होंंने आरोप लगाया कि मतगणना के बाद घोषणा में जितने वोट बताए गए थे और जितने वाेट दर्ज हुए, उसमें अंतर आ गया। शाम को जीत-हार की घोषणा के बाद रात 11 बजे तक वोटों की गणित सुधारकर उन्हें हारा हुआ प्रत्याशी साबित करने की कोशिश की गई। उन्होंने पुनर्मतगणना की मांग की है। उनका दावा है कि पुनर्मतगणना होगी तो भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान हार जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें