फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेनों में डंडे मारकर मोबाइल लूटने वाले गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जीआरपी गोरखपुर ने ट्रेनों में डंडे मारकर मोबाइल लूटने वाले गिरोह के एक गुर्गे को बृहस्पतिवार रात कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अयोध्या जनपद के रुदौली थाना क्षेत्र स्थित अखैया मऊ गांव निवासी चंदन मिश्रा के रूप में हुई है। उसपर चलती ट्रेन से महिला को धक्का देकर लूट के आरोप में 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर देसी पिस्टल, कारतूस और 11,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। जीआरपी गोरखपुर के अनुसार, यह गिरोह लखनऊ से गोरखपुर के बीच ट्रेनों में वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन




एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि चंदन के खिलाफ अयोध्या और जीआरपी थाने में आठ मामले दर्ज हैं। 26 फरवरी 2025 को महाकुंभ से लौट रही बरेली की महिला को ट्रेन से धक्का देकर बदमाशों ने लूट की थी। मामले में गाजीपुर के रहने वाले बदमाश को चार माह पहले गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में शामिल अयोध्या के रुदौली स्थित अखैया मऊ गांव में रहने वाले चंदन मिश्रा की तलाश चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी ने बृहस्पतिवार रात में छावनी रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।



पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेनों और प्लेटफाॅर्म पर लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आउटर पर डंडे मारकर यात्रियों के मोबाइल गिरा देता था और फिर उन्हें उठा लेता था। इसके अलावा चलती ट्रेन में भी चोरी व लूट करता है।
विज्ञापन




एसपी रेलवे ने बताया कि चंदन के विरुद्ध गोरखपुर के अलावा अयोध्या में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।




पकड़े जाने पर डराने के लिए रखता था पिस्टल



पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेनों, प्लेटफॉर्म और रेलवे स्टेशन के आउटर पर चोरी करता था। प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों का सामान भी चोरी करता था। उसने यह भी कबूल किया कि पकड़े जाने के डर से वह अवैध पिस्टल साथ रखता था और जरूरत पड़ने पर लोगों को डराकर भाग जाता था। चोरी का सामान वह राह चलते लोगों को बेच देता था और उसी रुपये से अपना खर्च चलाता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें