फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर में चोरी की आठ बाइक, दो कार के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2022 12:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गिरोह के पकड़े जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आरटीओ के बाबुओं की मदद से नया आरसी जारी कैसे हो जाता था। क्योंकि चोरी का केस दर्ज होने पर पुलिस की ओर से आरटीओ दफ्तर को वाहन का पूरा डिटेल भेजा जाता है, ताकि वहां पर चोरी की जानकारी हो।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा पुलिस ने चोरी की आठ बाइक व दो कार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के लोग फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरटीओ की मिलीभगत से चोरी की बाइक को बेचकर नई आरसी भी बनवा लेते थे। अब मामला पकड़े जाने के बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों और आरटीओ के बाबुओं की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजवा दिया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान महराजगंज के निचलौल के बढ़ईपुरवा निवासी मोहम्मद इमरान, कुशीनगर के कप्तानगंज के मंसूरगंज निवासी अरविंद पांडेय और निचलौल के अफजल के रूप में हुई है। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी।

बताया कि निचलौल का इमरान ही गिरोह का सरगना है। इसका महराजगंज में कार का वर्कशॉप भी है। ये सस्ते दामों पर चोरी की बाइक, कार खरीदता था, फिर आरटीओ से पता करता था कि असल मालिक कौन है। उसके नाम से फर्जी पहचान पत्र बनवा लेते थे और आरटीओ के बाबुओं की मिलीभगत से वाहनों को बेच दिया करता था।
विज्ञापन


पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर गुलरिहा उमेश कुमार वाजपेयी, स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप शर्मा, दरोगा अमित राय, ज्योति नारायण तिवारी सहित 13 पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

विज्ञापन

नेपाल में भी बेचते थे वाहन

चोरी के वाहन का नया आरसी बनवाकर ये लोग आसपास के जिलों के अलावा नेपाल में भी बेच दिया करते थे। नेपाल में वाहन बेचने में आसानी होती थी। कीमत ज्यादा मिलने के साथ ही जांच पड़ताल में पकड़े जाने का भी डर नहीं रहता था। पुलिस पूछताछ के आधार पर जांच कर रही है कि कितने वाहनों को इन लोगों ने अब तक बेचा है।

वाहनों का चेसिस नंबर बदल देते थे

गिरोह के सदस्य गाड़ी पकड़ी न जाए, इसके लिए चेसिस नंबर मिटा देते थे। साथ ही नंबर प्लेट को भी बदल देते थे। इससे ये पकड़े नहीं जाते थे।

नया आरसी कैसे जारी होता था, जांच में जुटी पुलिस

गिरोह के पकड़े जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आरटीओ के बाबुओं की मदद से नया आरसी जारी कैसे हो जाता था। क्योंकि चोरी का केस दर्ज होने पर पुलिस की ओर से आरटीओ दफ्तर को वाहन का पूरा डिटेल भेजा जाता है, ताकि वहां पर चोरी की जानकारी हो। इसके बावजूद इसमें सेंधमारी हुई है। पुलिस मामले की तह तक जाने की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें