गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीए द्वितीय सेमेस्टर समाजशास्त्र विषय की मौखिकी परीक्षा 20 जुलाई से समाजशास्त्र विभाग में होगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विभागीय सूचना पट्ट पर चस्पा है। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. सुभि धुसिया ने दी है।
बीकॉम द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 20 व 21 को
गोरखपुर विश्वविद्यालय बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 20 जुलाई को होगी। यह जानकारी कामर्स के डीन श्रीवर्धन पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगी।