गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष, गणित वर्ग में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की वरीयता सूची महाविद्यालय के सूचनापट्ट पर चस्पा कर दी गई है। जिसका प्रवेश शनिवार को किया जाएगा। बीएससी प्रथम वर्ष जीवविज्ञान वर्ग में प्रवेश 24 व 25 जुलाई को व बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश 26 जुलाई से प्रारंभ होगा। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि छात्र प्रवेश के लिए हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट के अंक पत्र की मूल प्रति, टीसी. और सीसी का मूल प्रमाण पत्र, जाति/ ईडबल्यूएस प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग के लिए आय व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कापी व मूल प्रति, दो पास पोर्ट साइज की फोटो तथा आवश्यक शुल्क के साथ लाना होगा। संवाद