सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई अंतर विद्यालय क्वीज प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल, तारामंडल में शुक्रवार को विज्ञान, सामान्य ज्ञान सहित तमाम विषयों की क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जेपी एजुकेशन एकेडमी और सीनियर वर्ग में पिलर्स स्कूल विजेता रहा।
प्रतियोगिता में आठ स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। जूनियर ग्रुप में आर्मी पब्लिक स्कूल द्वितीय और पृशा इंटरनेशनल स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं सीनियर ग्रुप में जेपी एजुकेशन एकेडमी द्वितीय और आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम को तीसरा स्थान मिला। सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य धरमवीर यादव ने विजेताओं को सर्टिफिकेट और ट्राफी देकर सम्मानित किया। सरमाउंट के निदेशक रोहन सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी। चेयरमैन आरडी यादव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।