फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शव विच्छेदन प्रायोगिक शिक्षण से पहले दिलाई गई कैडवेरिक ओथ

Tue, 01 Aug 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
आयुर्वेद कालेज में शव विच्छेदन की पढ़ाई शुरू करने से पहले शपथ ग्रहण करते बीएएमएस के विद्यार्थी।
विज्ञापन
गोरखपुर। गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) के बीएएमएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को सोमवार को रचना शरीर विभाग की ओर से अध्ययन-अध्यापन में सम्मिलित शव विच्छेदन प्रायोगिक शिक्षण शुरू करने से पूर्व कैडवेरिक ओथ (शव की शपथ) दिलाई गई।
विज्ञापन


रचना शरीर विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ मिनी केवी ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद में सुश्रुत द्वारा प्रतिपादित शव विच्छेदन कर्म के महत्व को बताते हुए शपथ दिलाई। आयुर्वेद कालेज के प्राचार्य डाॅ. मंजूनाथ एनएस ने विद्यार्थियों को इस प्रशिक्षण के फायदे बताए। डाॅ. जशोबन्त डनसना ने सुश्रुत संहिता में उल्लिखित सावधानियों की जानकारी दी। बीएएमएस की छात्रा शीतल त्रिपाठी ने आभार जताया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें