फेमिना इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन आर्ट एवं चंद्रकांति रामावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त
गोरखपुर। फेमिना इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन आर्ट एवं चंद्रकांति रामावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को फैशन मॉडल स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पवन कुमार गुप्ता ने 50 से अधिक प्रतिभागियों को मॉडर्न मॉडल स्केचिंग की तकनीकी एवं बारीकियों को समझाया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मॉडल स्केचिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सारिका जायसवाल ने की। डॉ. अनीता सिंह, पूजा गुप्ता, रीना एवं अर्चना श्रीवास्तव का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संवाद