गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों के दाखिले को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के तमाम प्रयासों पर कई स्कूल पलीता लगा रहे हैं। इस सत्र में जिले के 361 स्कूल ऐसे हैं जिनमें एक बच्चे का प्रवेश नहीं हो सका। नामांकन की इस खराब स्थिति पर बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने अब इन सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से संबंधित प्रधानाध्यापकों को कारण नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
हर वर्ष शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर जोर रहता है। नामांकन के लिए शिक्षक घर-घर संपर्क करते हैं और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराते हैं। प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन की प्रगति देखकर विभागीय अधिकारी भी हैरान रह गए हैं। 361 प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा एक में एक भी नामांकन नहीं हुआ है। बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापकों से इस संबंध में सप्ताह भीतर जवाब तलब किया है।
कोट
सिर्फ को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
रमेन्द्र कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी