फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविवि : एलएलबी के कटऑफ में कम अंक वाले को प्रवेश, सुधारी गलती

Thu, 24 Aug 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में बुधवार को फिर बड़ी चूक सामने आई। एलएलबी कटऑफ की सूची में कम अंक पाए छात्र का नाम शामिल हो गया। इसकी शिकायत काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थियों ने की। इसके बाद विवि प्रशासन ने अपनी गलती सुधारी।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलएलबी में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान ओबीसी संवर्ग का दाखिला 116 अंक तक हुआ था, लेकिन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिख रहा था कि 104 अंक तक पाने वाले एक अभ्यर्थी की काउंसिलिंग हुई है। उससे अधिक अंक पाने वाले एक अभ्यर्थी ने बुधवार को विधि संकाय में पहुंचकर इसकी शिकायत की। साथ ही गोविवि की वेबसाइट पर काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थी का नाम और अंक भी दिखाया। अभ्यर्थी की शिकायत के बाद गोविवि प्रशासन हरकत में आया। देर शाम उस अभ्यर्थी का नाम वेबसाइट से हटा दिया गया। माना जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ था।

स्नातक व परास्नातक में रिक्त सीटों पर प्रवेश आज

गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम तथा एमए प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटों पर प्रवेश 24 अगस्त को होगा। प्राचार्य प्रो. शैल पांडेय ने कहा कि इच्छुक छात्र-छात्राएं कॉलेज के प्रवेश प्रकोष्ठ से आवेदन पत्र प्राप्त कर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कालेज से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें