गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की सीटों पर प्रवेश हो रहा है। सोमवार की देर शाम तक विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच व दाखिले की प्रक्रिया चलती रही। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि प्रथम वर्ष में 150 सीटों पर नामांकन होना है। इसके लिए चार दिन से प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। जो सीटें रिक्त रह जाएंगी, उस पर दूसरे चरण की काउंसिलिंग के दौरान नामांकन होंगे। ब्यूरो