फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाजारों में बढ़ी ड्रैगन फ्रूट की मांग

Mon, 06 Jul 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सेहत के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच शहर के बाजारों में ड्रैगन फ्रूट की मांग लगातार बढ़ रही है। इन दिनों इसकी आवक मुख्य रूप से देश के दक्षिणी राज्यों से हो रही है। वहीं, जिले के कई किसान भी स्थानीय स्तर पर ड्रैगन फ्रूट की खेती कर बाजार की मांग पूरी करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


फल विक्रेता संजय के अनुसार पहले ड्रैगन फ्रूट सीमित मात्रा में बिकता था लेकिन अब लोग इसे नियमित रूप से खरीद रहे हैं। बाजार में यह करीब 50 रुपये प्रति पीस की दर से बिक रहा है। स्थानीय उत्पादन बढ़ने से इसकी उपलब्धता बेहतर हुई है और किसानों को भी इसका अच्छा लाभ मिल रहा है। कारोबारी व उत्पादक धर्मेंद्र का कहना है कि आने वाले समय में इसकी मांग और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें