- मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइलन मैच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, लखनऊ मंडल, झांसी मंडल और स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने सहारनपुर मंडल को 4-1 से पराजित किया। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की ओर से एरिका कुमारी ने तीन और रश्मि ने एक गोल किया। सहारनपुर मंडल की ओर से खिलाड़ी अंजू ने एक गोल किया। दूसरे मैच में लखनऊ मंडल ने वाराणसी मंडल को 4-1 से हराया। तीसरे मैच में झांसी मंडल की टीम ने अयोध्या मंडल की टीम को 5-0 से पराजित किया। आखिरी मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने कानपुर मंडल को 8-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता निदेशक राजेश कुमार सोनकर, सुनीता तिवारी, अमित गुप्ता, अशोक चंद्र ओझा, जावेद खान, मोहम्मद रफीक, रूपेंद्र कुमार, सुषमा कुमारी निर्णायक रहे। मैच के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रजनी गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रजनी गुप्ता, प्रभारी आरएसओ सुरेश बोनकर, टीएसी ऑफिसर मोहम्मद शाह आलम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट धीरज परिहार, माधुरी सिंह, सायरा बानो, प्रसून शर्मा, इब्राहिम खान, विकास उपाध्याय, विजय यादव मौजूद रहे।