फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: भाजपा एमएलसी की शिकायत पर मतगनना से पहले हटाए गए प्रेक्षक, आईएएस प्रकाश बिन्दु को मिली जिम्मेदारी

Mon, 26 Oct 2026 08:07 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना से ठीक पहले प्रेक्षक को बदले जाने के फैसले से चुनावी चर्चा तेज हो गई है। शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दिन 23 अक्टूबर को भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने चुनाव आयोग को ईमेल भेजकर अभय सिंह की तैनाती पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रेक्षक अभय सिंह को हटा दिया है। भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। उनकी जगह 2009 बैच के आईएएस अधिकारी प्रकाश बिन्दु को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें तत्काल निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना से ठीक पहले प्रेक्षक को बदले जाने के फैसले से चुनावी चर्चा तेज हो गई है। शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दिन 23 अक्टूबर को भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने चुनाव आयोग को ईमेल भेजकर अभय सिंह की तैनाती पर सवाल उठाए थे। उन्होंने 2019 में अवैध खनन मामले में अभय सिंह के खिलाफ सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे का हवाला देते हुए उन्हें प्रेक्षक पद से हटाने की मांग की थी। देवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जांच की वर्तमान स्थिति और संबंधित तथ्यों को गंभीरता से देखने का आग्रह किया था। उन्होंने तर्क दिया था कि ऐसे आरोपों से घिरे अधिकारी की मौजूदगी में निष्पक्ष चुनाव को लेकर सवाल उठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें