फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कचहरी डाकघर से ई-स्टांप की शुरुआत

Tue, 02 Jan 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टांप की कालाबाजारी और ओवर चार्जिंग पर लगेगा अंकुश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अगर आपको ई-स्टांप की जरूरत होगी तो अब भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। डाकघरों से भी इसे ले सकेंगे। सोमवार को कचहरी स्थित उप डाकघर में पहले ई-स्टांप की सेवा शुरू की गई। सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला ने स्टांप सेवा शुरू करवाई। इस पहल से स्टांप की कालाबाजारी और ओवर चार्जिंग पर भी अंकुश लगेगा। प्रदेश के 11 जिलों में शुरू की गई सेवा में गोरखपुर डाकघर को भी जोड़ा गया।
प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि ई-स्टांप सेवा को लेकर डाक विभाग और स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीच समझौते के बाद पायलट प्रोजेक्ट रूप में इसकी शुरुआत की गई। एसएसपी डाक सेवा ने विधायक को ई-स्टांप भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि डाक विभाग का नेटवर्क बहुत बड़ा है। डाकघरों के माध्यम से ई-स्टांप की बिक्री ई-गवर्नेंस और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसएसपी ने कहा कि शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों से भी इस सेवा की शुरुआत कर इसे और भी सर्वसुलभ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें