फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम बोर्ड बैठक में सपा उठाएगी अतिक्रमण हटाने का मुद्दा

Tue, 02 Jan 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार जनवरी को होगी नगर निगम बोर्ड की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम बोर्ड बैठक 4 जनवरी को आयोजित होगी। बैठक के हंगामेदार रहने की संभावना है। समाजवादी पार्टी की तरफ से अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठाएगी।
पूर्व उपसभापति और पार्षद जियाउल इस्लाम ने कहा कि नगर निगम प्रशासन अवैध तरीके से अतिक्रमण हटाने के नाम पर छोटे व्यापारियों की उत्पीड़न कर रहा है। गलियों में ठेला लगाने वाले, दो से तीन घंटे में दो से तीन सौ रुपये कमाने वाले जरूरतमंदों के खिलाफ नगर निगम का प्रवर्तन दल कार्रवाई कर रहा है। इस मुद्दों पर बोर्ड की बैठक में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

पार्षद दल के नेता अशोक यादव के साथ इन मुद्दों पर सहमति बन गई है। अतिक्रमण के नाम पर रेडी, ठेला, खोमचे वालों के हटाने के साथ उचित जगह देकर उन्हें बसाने पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा गृहकर-जलकर पर जीआईएस सर्वे पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें