फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ई-रिक्शा हटाने के लिए कहा तो ठेले वाले के गले में घोंपी चाबी

Wed, 17 May 2023 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलघर काली मंदिर के पास हुई वारदात, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास एक ई-रिक्शा चालक ने ठेले वाले के गले में चाबी घोंप दी। ठेले वाले ने बस ई-रिक्शा हटाने के लिए कहा था। गंभीर रूप से घायल ठेला चालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी पत्नी लक्ष्मी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ जान से मारने की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के गोलघर काली मंदिर के पीछे रहने वाले जितेंद्र कुमार सोनकर नेशनल मेडिकल स्टोर के पास ठेशे पर फल बेचते हैं। जितेंद्र की पत्नी लक्ष्मी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसके पति ठेला लेकर रात में घर लौट रहे थे। काली मंदिर मोड़ पर सड़क पर खड़े ई-रिक्शा चालक को साइड देने के लिए कहा तो उसने गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर ई-रिक्शा की चाबी गले में घोंप दिया। हमले में जितेन्द्र घायल हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें