फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तक अभियान: आज सभी विभागों को देना होगा माइक्रो प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तक अभियान: आज सभी विभागों को देना होगा माइक्रो प्लान
विज्ञापन

गोरखपुर। जेई-एईएस समेत सभी संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू होने वाले दस्तक अभियान में सहभागिता के लिए सभी विभागों को 27 सितंबर तक माइक्रो प्लान देना होगा। प्रभारी डीएम व सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने चेताया कि समय से प्लान नहीं देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम शनिवार को विकास भवन सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के लिए गठित किए गए जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी है। कहा कि जगरूकता अभियान के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जाए। इस बार आशा किसी के घर में दस्तक नहीं देगीं बल्कि आवाज लगाकर घर के बाहर बुलाकर जागरूक करेंगी। आशा, नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों की सूची तैयार करने के साथ ही डेंगू सर्वे का कार्य भी करेंगी ताकि उनका टीकाकरण नवंबर, दिसंबर माह में किया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी एस.के. तिवारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी व सीएचसी/पीएचसी प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें