फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेल्ट ग्रेडिंग में 48 प्रशिक्षुओं ने हासिल किया कलर बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। योद्धा मार्शल आर्ट्स समिति के प्रशिक्षुओं की रविवार को तारामंडल स्थित योद्धा क्लब में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा हुई। इसमें 62 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें 48 सफल रहे। सफल प्रशिक्षुओं को येलो, ऑरेंज, ग्रीन और ब्लू-ब्राउन बेल्ट प्रदान की गई।
विज्ञापन

परीक्षा में प्रशिक्षुओं ने किक, पंच, थ्रोइंग, स्पायरिंग, काता, फाइटिंग और बैलेंस का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि योद्धा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम किशुन ने सफल प्रशिक्षुओं को उन्होंने कलर बेल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया।
तीन घंटे की परीक्षा में एक घंटे प्रैक्टिकल, एक घंटे फाइट और एक घंटे की लिखित परीक्षा हुई। ब्लैक बेल्ट परीक्षक अनुप्रिया आनंद, चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी, कनक लता मिश्रा और मदन राजभर ने प्रशिक्षुओं की प्रतिभा का परीक्षण किया। हैरतअंगेज शौर्य प्रदर्शन देखकर उपस्थित लोग भी प्रभावित हुए। संयोजन विशाल सिंह व आभार ज्ञापन शशिकांत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें