गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाराबंकी के सफदरगंज सैदलपुर निवासी अजय यादव को सवा किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को गुलरिहा पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बंजरहा चौराहा के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब सवा किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान बाराबंकी के सफदरगंज सैदलपुर निवासी अजय यादव के रूप में हुई।
गुलरिहा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।