फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आधार कार्ड नंबर से पकड़े जा रहे डुप्लिकेट मतदाता, अब तक 47 हजार मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण में डुप्लिकेट वोटरों की संख्या बढ़ती जा रही है। आधार कार्ड नंबर से दो गांवों में बने मतदाता अब पकड़ में आ रहे हैं। अब तक 47,580 नाम ऐसे मिले हैं, जो एक से अधिक ब्लाॅकों की मतदाता सूची में मतदाता हैं। अब इनका नाम काटा जाएगा। 20 फरवरी तक सत्यापन का काम चलेगा और इसके लिए जिले में 1902 बीएलओ लगाए गए हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने सितंबर 2025 में विशेष साफ्टवेयर की मदद से 5.16 लाख संभावित डुप्लीकेट वोटरों की सूची जिला प्रशासन को सौंपी थी। जब इनका सत्यापन कराया गया तो 1.51 लाख वोटर के नाम संबंधित ब्लाॅक के भीतर ही दो या उससे अधिक पंचायतों में मिले थे। इसके बाद जनवरी 2026 में चुनाव आयोग ने जिले को यूनिट मानकर विशेष साफ्टवेयर की मदद से करीब 12.37 लाख संभावित डुप्लीकेट वोटरों की सूची जिले को उपलब्ध कराई है, जिनका सत्यापन चल रहा है।
अब तक 5 लाख 49 हजार 555 वोटरों का सत्यापन हो चुका है, जिनमें 47,580 डुप्लिकेट मतदाता मिले हैं। एडीईओ जेएन मौर्या ने बताया कि जिले को यूनिट मानकर डुप्लिकेट मतदाताओं का सत्यापन कराया जा रहा है। मतदाताओं से आधार कार्ड के आखिरी चार नंबर से बीएलओ मतदाता सूची की जांच कर रहे हैं। 20 फरवरी तक सत्यापन का कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें