फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोड़धोइया नाले में पानी भरने से कुछ जगह कार्य रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश होने से जगह -जगह भर गया है पानी, पंप से पानी निकाल कर निकालकर शुरू हो सकता है कार्य
विज्ञापन




गोरखपुर। लगातार हो रही बारिश का असर गोड़धोइया नाला निर्माण कार्य पर दिख रहा है। शुक्रवार को भी नाले में पानी भर जाने के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह ठप रहा। बारिश के चलते नाले के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को भी जलभराव रहा, जिससे काम प्रभावित हुआ।

जल निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में बारिश से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाले में जमा पानी के कारण निर्माण स्थल की स्थिति दलदली हो गई है, जिससे काम करना जोखिम भरा हो गया है। बताया जा रहा है कि मैत्रीपुरम, गोड़धोइया पुल सहित लगभग सात जगहों पर तेजी से कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अधिकारियों के अनुसार, यदि मौसम साफ रहा तो शनिवार को पंप की मदद से नाले में भरे पानी को निकालकर दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल मौसम की अनिश्चितता के चलते कार्य में देरी होने की आशंका बनी हुई है। जल निगम के अधिशासी अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि यदि मौसम साफ रहा तो शनिवार को पंप की मदद से नाले में भरे पानी को निकालकर दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें