गोरखपुर। स्विचयार्ड में मरम्मत और अनुरक्षण कार्य के मद्देनजर शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में लगभग पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उपखंड अधिकारी, गोलघर अमित कुमार पटेल ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र यूनिवर्सिटी के सभी फीडर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। इसके कारण यूनिवर्सिटी, गोलघर, सिनेमा रोड, गांधी गली, गणेश चौक, विजय चौक, पुर्दिलपुर, खोवा मंडी, भालोटिया मार्केट, पार्क रोड, सिविल लाइंस और कचहरी चौक समेत कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त 132 केवी बरहुआ-मोहद्दीपुर ग्रिड लाइन के कंडक्टर की क्षमता वृद्धि कार्य के चलते सुरक्षा की दृष्टि से भी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र खोराबार के दिव्य नगर फीडर से जुड़े एसटीपी प्लांट, झारखंडी मंदिर और गणेशपुरम क्षेत्र एवं विद्युत उपकेंद्र सहारा के दिव्यनगर-सहारा फीडर से जुड़े भैरोपुर, नवलपुरवा, महेरवा की बारी, पंप कैनाल, मां वैष्णो पुरम और महादेव पुरम की आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र खोराबार के 11 केवी रामगढ़ और सूबाबाजार फीडर एवं विद्युत उपकेंद्र लोहिया इंक्लेव के 11 केवी लालपुर टीकर फीडर की विद्युत आपूर्ति भी सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी।