फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में दोस्तों ने युवक को बुलाकर चाकू घोंपा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एक नंबर दो टोला बेनीगंज में रंजिश में युवक को दोस्त के जरिए बुलाकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज कराया गया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी सत्यम चौहान गुलरिहा क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो टोला बेनीगंज अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता है। बुधवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के प्रिंस, प्रवीण और कमलेश निषाद ने युवक के मोबाइल पर काॅल करके उसे गांव के समीप ईंट भट्ठे पर बुलाया। आरोप है कि पहुंचते ही तीनों ने पंच और चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा शशिभूषण राय ने बताया आरोपित युवकों की तलाश की जा रही है।
......
बरामदे में सोए युवक पर चाकू से हमला
गगहा। गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कहला गांव निवासी युवक पर बुधवार देर रात बरामदे में सोते समय उसी गांव के एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस घायल के भाई की तहरीर पर जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना की वजह गांव वाले आपसी विवाद बता रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कहला गांव निवासी सागर राय (25) बुधवार रात घर के बरामदे में सो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी युवक राधेश्याम सोनकर धारदार हथियार के साथ पहुंचा और सो रहे सागर राय पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे सागर का चेहरा, गला और कान बुरी तरह जख्मी हो गया। बेटे की चीख सुनकर बगल में सो रहे सागर के पिता विनोद राय जग गए और शोर किया तो आरोपी फरार हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें